Home उत्तर प्रदेश Mission 2024: भाजपा का सोशल इंजीनियरिंग कार्ड, सतेंद्र सिसोदिया पर दांव, पश्चिम...

Mission 2024: भाजपा का सोशल इंजीनियरिंग कार्ड, सतेंद्र सिसोदिया पर दांव, पश्चिम से घटी पदाधिकारियों की संख्या

0
139

[ad_1]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर शनिवार को सतेंद्र सिसोदिया के नाम की घोषणा कर दी गई। भाजपा ने जहां सोशल इंजीनियरिंग कार्ड खेला है। वहीं सतेंद्र सिसोदिया प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की पुरानी टीम में भी क्षेत्रीय महामंत्री और उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। 

2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन में जातीय समीकरणों का खासा ध्यान रखा गया है। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल बनाए गए हैं। ऐसे में पार्टी ने पूरे पाल समाज को साधने का काम किया है। काशी क्षेत्र में दिलीप पटेल अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस क्षेत्र में पटेल समाज की खासी भूमिका है। अवध क्षेत्र में कमलेश मिश्रा को अध्यक्ष बनाकर ब्राह्मण समाज को साधने का काम किया गया है। 

यह भी पढ़ें -  Hathras News: अधिवक्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री योगी का पुतला, मुफ्त चिकित्सा बीमा और पेंशन की उठी आवाज

ब्रज क्षेत्र में दुरविजय सिंह शाक्य अध्यक्ष बनाए गए हैं। पश्चिम क्षेत्र में ठाकुर समाज को साधते हुए गौतमबुद्धनगर निवासी सतेंद्र सिसोदिया को नया क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live:  मोहिउद्दीनपुर में बनेगा आरओबी, 138 परियोजनाओं का आज होगा शिलान्यास

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here