Home उत्तर प्रदेश MLC Election Result Live: विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी, तीन फरवरी...

MLC Election Result Live: विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी, तीन फरवरी की देर रात तक आएंगे परिणाम

0
102

[ad_1]

09:23 AM, 02-Feb-2023

आज होगा किस्मत का फैसला

बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र सीट के प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा आज खुल जाएगा। वैसे तो 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, मगर लड़ाई भाजपा के डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और सपा के शिव प्रताप सिंह के बीच है। डॉ. व्यस्त लगातार दो चुनाव जीत चुके हैं और हैट्रिक लगाने का दावा कर रहे हैं तो सपा के शिव प्रताप सिंह का दावा है कि इस बार चुनाव सपा ही जीतेगी। 

08:56 AM, 02-Feb-2023

MLC Election Result Live: विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी, तीन फरवरी की देर रात तक आएंगे परिणाम

विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक खंड की पांच सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से गोरखपुर, बरेली, झांसी और कानपुर में चल रही है। 3 फरवरी की देर रात तक परिणाम आना शुरू हो जाएंगे। पांच सीटों पर कुल 63 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। शिक्षक खंड कानपुर-उन्नाव और इलाहाबाद-झांसी सीट पर कुल 19 प्रत्याशी हैं। स्नातक खंड की गोरखपुर-फैजाबाद, कानपुर और बरेली-मुरादाबाद सीट पर 44 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

 

यह भी पढ़ें -  Air pollution: धुंध ने बिगाड़ी बनारस की हवा, मलदहिया में AQI 210 के पार, सांस के रोगियों के लिए बढ़ेगी परेशानी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here