Home अपराध तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोटरसाइकिल की टक्कर, मां-बेटे की मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोटरसाइकिल की टक्कर, मां-बेटे की मौत

0
78

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के चांद समद गांव के पास सड़क पर गन्ने से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार महिला ममता (50) और उसके बेटे तनीष भाटी (18) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  Taj Mahal: शीशमहल पार्क के वॉच टावर से करिए ताज का दीदार, दिवाली पर पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामाशीष यादव ने यहां पत्रकारों को बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सीओ ने बताया कि पुलिस चालक की तलाश कर रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here