Home अपराध कालीबाग कब्रिस्तान में मां की कब्र के पास दफनाया गया मुख्तार का...

कालीबाग कब्रिस्तान में मां की कब्र के पास दफनाया गया मुख्तार का शव

0
151

गाजीपुर/लखनऊ। यूपी का सबसे बड़ा माफिया कहा जाने वाला मुख्तार अंसारी अब सुपुर्द-ए-खाक हो गया है। मुख्तार के शव को कड़ी सुरक्षा के बीच उसकी मां की कब्र के पास कालीबाग कब्रिस्तान में दफन किया गया। इस दौरान उसके हजारों समर्थकों की भीड़ कब्रिस्तान के बाहर मौजूद रही। पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ खुद सांसद अफजाल अंसारी लगातार भीड़ को समझते रहे। परिजनों ने मुख्तार की कब्र पर मिट्टी दी। जिसके बाद अब कब्रिस्तान में लोगों को मिट्टी देने के लिए कतार में भेजा जा रहा है।

बता दें कि मुख्तार अंसारी का जनाजा कड़ी सुरक्षा के बीच कालीबाग कब्रिस्तान पहुंचा। अब से कुछ ही देर पहले उसके शव को दफन किया गया है। वहीँ जनाजे के साथ चल रही भारी भीड़ सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर अंदर घुस गई। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। डीएम और एसपी लगातार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लगातार लोगों की भीड़ को इकठ्ठा होने से रोकने के लिए बातचीत कर रहे हैं। जनाजे के साथ हजारों की भीड़ यहाँ पहुंची है। कब्रिस्तान के बाहर चारो तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  "हैप्पी टू नोट अडानी ग्रुप अनसैचुरेटेड आउट": सुप्रीम कोर्ट पैनल रिपोर्ट पर मुकुल रोहतगी

वहीं मोहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के जनाजे से पहले उनके समर्थक बेकाबू हुए। मुख्तार के घर की तरफ भीड़ को जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई थी। इस दौरान सर्मथकों की भीड़ नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग तक पहुंच गई। पुलिस के साथ लोगों की नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here