आराम से सोते रहे मां-बाप, 6 महीने के मासूम बच्चे को जिंदा कुतर गए चूहे

0
115

अमेरिका के इंडियाना से एक सभी को हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां सो रहे एक 6 महीने के मासूम बच्चे को चूहों के झुंड ने कुतर डाला। बता दें बच्चा अपने पालने में आराम से सो रहा था। तभी चूहों ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि चूहों ने बच्चे को 50 से ज्यादा बार काटा और सिर्फ काटा ही नहीं, उसके शरीर को बुरी तरह से कुतर भी डाला। इस घटना की खबर माता-पिता को तब लगी, जब उन्होंने अगली सुबह बच्चे को खून से लथपथ पाया।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, ये घटना बुधवार की है। बच्चे के पैरेंट्स डेविड और एंजेल शोनाबाम जब अपने बेटे को देखने के लिए गए तो वह हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि उनके बच्चे के शरीर से लगातार खून बह रहा है। जब इस घटना की खबर पुलिस को लगी, तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और माता-पिता दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। माता-पिता पर आरोप है कि उन्होंने बच्चे का ठीक से ख्याल नहीं रखा और उसको नेगलेक्ट किया। इस घटना के आरोपियों में माता-पिता के अलावा, बच्चे की चाची का भी नाम शामिल हैं। पुलिस ने डेलानिया को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो उसी घर में रहती थी।

यह भी पढ़ें -  H3N2 वायरस: हिमाचल में 10 सप्ताह की बच्ची को इन्फ्लुएंजा होने का पहला मामला सामने आया

एक रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के गाल, नाक, माथे, पैर, हाथ, जांघ, हाथ और पैर की उंगलियों पर चूहों के काटने के काफी सारे निशान हैं, जिनमें से काफी खून बह रहा था। इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि बच्चे के सीधे हाथ को चूहों ने कोहनी तक कुतर डाला था। उसकी उंगुलियों के कुछ हिस्सों को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया था। जिसके कारण हड्डियां बाहर को निकल आईं थीं। इस घटना के बाद बच्चे को तुरंत इंडियानापोलिस के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्लड चढ़ाया।

इस घटना पर पुलिस ने कहा कि इस परिवार में लड़के के तीन और छह साल के भाई-बहन और दो और पांच साल के चचेरे भाई भी हैं। जिस घर में यह परिवार रहता था, वहां काफी गंदगी थी। पूरा घर कूड़ा-करकट और चूहे की पॉटी से भरा हुआ था। वहीं बच्चे के पिता ने कहा कि मार्च में चूहों की वजह से दिक्कत शुरू हुई थी। ऐसा पहली बार नहीं है, जब घर के किसी बच्चे को चूहे ने काटा हो। इससे पहले घर के दो और बच्चों को सोते वक्त चूहों ने बुरी तरह काटा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here