Home अंतरराष्ट्रीय कुवैत अग्निकांड में मारे गये 45 भारतीयों के शव वायु सेना का...

कुवैत अग्निकांड में मारे गये 45 भारतीयों के शव वायु सेना का विमान लेकर पहुंचा कोच्ची

0
143

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना का एक सैन्य परिवहन विमान दक्षिण कुवैत के मंगाफ में आग की भयावह घटना में मारे गए 45 लोगों के शव लेकर शुक्रवार को कोच्चि पहुंच गया है। कुवैत में इस अग्निकांड में कम से कम 49 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए।

कुवैत में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय वायु सेना का एक विशेष विमान कुवैत में आग की घटना में मारे गए 45 भारतीयों के शव लेकर कोच्चि के लिए रवाना हो गया है।’’ विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह भी विमान में सवार हैं। उन्होंने कुवैत से शवों को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए वहां के अधिकारियों के साथ तालमेल करते हुए काम किया।

यह भी पढ़ें -  "बुलडोजर द्वारा, बुलडोजर के लिए ...": ममता बनर्जी की आप बनाम केंद्र के बीच खुदाई

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here