Home उत्तर प्रदेश काली पट्टी बांधकर प्राथमिक शिक्षक करेंगे शिक्षण कार्य, न्यू पेंशन स्कीम को...

काली पट्टी बांधकर प्राथमिक शिक्षक करेंगे शिक्षण कार्य, न्यू पेंशन स्कीम को लेकर मनाएंगे काला दिवस

0
78

लखनऊ : प्राथमिक शिक्षक न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के विरोध में काला दिवस मनाएंगे। इसके तहत एक अप्रैल को सभी विद्यालयों में शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन की शुरुआत करेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में लागू एनपीएस के विरोध में शिक्षक व कर्मचारी लंबे समय से आंदोलनरत हैं।

अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में डॉ. रामाशीष स्मृति भवन, पारा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक अप्रैल को काला दिवस मनाने की रणनीति तय की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनपीएस शिक्षक और कर्मचारियों के साथ अन्याय है। यह पेंशन नहीं, बल्कि बाजार आधारित व्यवस्था है, जिससे सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें -  सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री, लेकिन डीके शिवकुमार के लिए बुरी खबर नहीं: कांग्रेस सूत्र

उन्होंने कहा कि एनपीएस के तहत सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को बेहद कम पेंशन मिल रही है, जिससे वर्तमान महंगाई में जीवन यापन कठिन हो गया है। बैठक में प्रदेश महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here