Home उत्तर प्रदेश राजभवन ने योग शपथ अभियान में बनाया विश्व कीर्तिमान, गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड...

राजभवन ने योग शपथ अभियान में बनाया विश्व कीर्तिमान, गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज

0
113

लखनऊ। राजभवन ने योग शपथ अभियान में विश्व कीर्तिमान बना दिया। राजभवन का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया। राज्य विश्वविद्यालयों के सहयोग से राजभवन में 25,93,276 लोगों को योग प्रतिज्ञा दिलाने से यह सफलता मिली। गिनीज वर्ल्ड के प्रतिनिधि ने शुक्रवार को राज्यपाल को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र सौंपा। अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 विश्वविद्यालयों को राज्यपपाल ने प्रशस्ति पत्र दिया।

प्रदेश स्तर पर 12 जून से 18 जून 2024 तक संचालित योग शपथ अभियान में विश्व कीर्तिमान स्थापित होने पर राजभवन में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि एडज्यूडीकेटर कुमारी आयनी तूरबली ने राज्यपाल को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र देकर इसे एक अद्भुत व शानदार उपलब्धि बताई और राज्यपाल को गिनीज वर्ल्ड के लंदन व जापान स्थित कार्यालय से सराहना व्यक्त किये जाने की जानकारी दी। राज्यपाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह दिया।

यह भी पढ़ें -  पुणे उपचुनाव परिणाम: एकनाथ शिंदे का शरद पवार पर पलटवार, कहा- 'वह उपेक्षा कर रहे हैं...'

इस अवसर पर योग प्रतिष्ठा अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 विश्वविद्यालयों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया। इन विश्वविद्यालयों में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ, महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज, डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या व बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here