Home उत्तर प्रदेश Ram Navami 2023: काशी में गंगा की लहरों पर शिव के...

Ram Navami 2023: काशी में गंगा की लहरों पर शिव के आराध्य राम की सजेगी झांकी, राममय रात का होगा आयोजन

0
166

[ad_1]

रामनवमी पर निकली शोभायात्रा (सांकेतिक)

रामनवमी पर निकली शोभायात्रा (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी पर शिव की नगरी काशी उनके आराध्य की भक्ति में डूबेगी। कहीं रामनाम का खाता खुलेगा तो कहीं रामनाम की रात सजेगी। गंगा की लहरों से लेकर घरों तक मर्यादा पुरुषोत्तम की पूजा होगी और झांकी भी सजाई जाएगी। रामनवमी पर मंदिरों में भी विधि-विधान से अनुष्ठान होंगे।

पंचक्रोशी, अंतरगृही, द्वादश ज्योतिर्लिंग की परिक्रमा वाले शहर बनारस में गंगा की लहरों पर गुरुवार को रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा सजाई जाएगी। शाम को तुलसीघाट से रामकथा मंदाकिनी यात्रा आरंभ होगी। संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। भैंसासुर घाट पर सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

यह भी पढ़ें -  बुर्के वाली महिला युवक संग पकड़ी: 'हम लोग मर गए थे क्या जो दूसरे समुदाय के लड़के के साथ घूम रही, अब न दिखना'

शोभायात्रा में भगवान राम के जन्म के साथ ही मानस के विविध प्रसंगों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। इसके अलावा राजेंद्र प्रसाद घाट पर राममय रात का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिरां में रामनवमी के आयोजन की तैयारियों को देर शाम तक अंतिम रूप दिया गया। दुर्गाकुंड स्थित मणिमंदिर, खोजवां राम मंदिर, विश्वनाथ गली और विश्वनाथ धाम में रामनवमी के आयोजन होंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here