Home अपराध एसी में ब्लास्ट के कारण रिटायर्ड आईएएस की दम घुटने से मौत

एसी में ब्लास्ट के कारण रिटायर्ड आईएएस की दम घुटने से मौत

0
106

दिल्ली के हौज खास इलाके से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। इलाके में एक रिटायर्ड आईएएस अफसर की उनके घर में दम घुटने से मौत हो गयी। सामने आई जानकारी के अनुसार, बीती रात एसी यूनिट में ब्लास्ट के बाद उनके कमरे में धुआं फैल गया था। धुआं फैलने के बाद वहां मौजूद रिटायर्ड आईएएस धनेंद्र कुमार और उनका बेटा बेहोश हो गए। जानकारी के मुताबिक, दोनों को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान रिटायर्ड आईएएस धनेंद्र कुमार की मौत हो गयी।

दिल्ली के हौज खास इलाके में बीती रात एक मकान में आग लगने से रिटायर्ड आईएएस धनेंद्र कुमार की मौत के मामले में पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक रात करीब 11:18 बजे R-15 हौज खास स्थित घर में आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला है कि एसी के इंडोर यूनिट में ब्लास्ट होने से आग लगी। दमकल की दो गाड़ियों में मिलकर आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें -  'हमारी कार्यशैली बाकियों से अलग है': पीएम मोदी ने हिमाचल में भाजपा की डबल इंजन सरकार की सराहना की

एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि हादसे के दौरान घर से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद रिटायर्ड आईएएस धनेंद्र कुमार और उनके बेटे को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान धनेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, जब ये हादसा हुआ तब घर में परिवार के सदस्य और घरेलू सहायकों समेत कुल पांच लोग मौजूद थे। फिलहाल पुलिस और क्राइम टीम मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी साजिश की आशंका नहीं जताई गई है।

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए रिटायर्ड आईएएस के बेटे का इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के हिसाब से जानकारी दी है कि घर में लगे एसी के कमरे के अंदर वाले हिस्से में विस्फोट होने के कारण यह आग लग सकती है। इस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here