Home उत्तर प्रदेश रोहित शर्मा ने वीडियो शेयर कर वनडे रिटायरमेंट की अटकलों पर लगाया...

रोहित शर्मा ने वीडियो शेयर कर वनडे रिटायरमेंट की अटकलों पर लगाया विराम

0
286

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एशिया कप 2025 में टी20 फॉर्मेट में हिस्सा ले रही है। दूसरी ओर, प्रशंसक बेसब्री से अक्टूबर में शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। इस उत्साह का मुख्य कारण हैं वनडे कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें जोरों पर थीं, लेकिन अब रोहित ने खुद एक सोशल मीडिया वीडियो के जरिए इन अफवाहों को खत्म कर दिया है।

भारतीय टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां उसे तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसकी तैयारी के लिए रोहित शर्मा ने अभी से कमर कस ली है। उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, “फिर से मैदान पर, ये एहसास वाकई शानदार है।” भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को खेलना है। ऐसे में रोहित का इस सीरीज में कप्तानी के साथ खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  ICC महिला विश्व कप फाइनल: मेगन शुट्ट ने डैनी व्याट के स्टंप को "एब्सोल्यूट रिपर" के साथ भेजा। देखो | क्रिकेट खबर

ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम भारत दौरे पर दो अनौपचारिक टेस्ट के अलावा तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। चूंकि रोहित लंबे समय से मैदान से दूर हैं, माना जा रहा है कि वह इस सीरीज में हिस्सा लेकर ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अपनी फॉर्म और फिटनेस को परख सकते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, और 7 मई 2025 को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here