Home Photo Gallery 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान,...

300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान, कई फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

0
276

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म जवान 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान 07 सितंबर को ओपनिंग डे पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी थी। जवान ने 75 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म जवान रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जवान ने कई फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शाहरुख खान ने पठान, केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन, वॉर, और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को पीछे छोड़ दिया है। जवान ने चार दिनों में 287 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जवान ने पांचवे दिन 30 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 316.16 करोड़ रुपए तक जा पहुंची है।

यह भी पढ़ें -  कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here