Home अपराध कौशांबी में किशोरी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी में किशोरी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0
123

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पूरब शरीरा गांव की 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार को पिपरमिंट की कटाई के लिए खेत गई थी। शाम को घर लौटते समय गांव के ही राहुल नामक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया।

आरोप है कि युवक ने किशोरी के दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव खेत में फेंककर फरार हो गया। देर शाम तक किशोरी के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर एक खेत में उसका शव पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें -  Azamgarh crime: तीन घरों से चोरों ने उड़ाई लाखों की नकदी और जेवरात, फिल्मी अंदाज में की चोरी, जांच जारी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here