Home टॉप न्यूज New Delhi में रेलवे की जरूरी सेवा को 15 अगस्त तक के...

New Delhi में रेलवे की जरूरी सेवा को 15 अगस्त तक के लिए किया गया सस्पेंड

0
250
New-Delhi-Railway-Station

अपना देश 15 अगस्त को 76वां स्वतंत्रता दिवस मानने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर New Delhi में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए सुरक्षा एजेंसिया हर संभव कदम उठा रही है। इसे देखते हुए रेलवे की एक जरूरी सेवा को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह सेवा रेल पार्सल से जुड़ी हुई है। रेलवे ने 12 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक दिल्ली एरिया में पड़ने वालो रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर पार्सल सेवा को सस्पेंड कर दिया गया है। यानि अगर आपको अपना बाइक, स्कूटर या कोई दूसरा सामान रेल पार्सल से दिल्ली भेजना है तो अभी तीन-चार दिनों तक इंतजार करें। हालांकि रजिस्टर्ड मैगजीन और पेपर के लिए यह सुविधा जारी रहेगी।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आजादी के दिन के लिए सुरक्षा इंतजामों के तहत पार्सल सेवा को सस्पेंड रखा गया है। इसके तहत दिल्ली क्षेत्र में पड़ने वाले नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराह रोहिल्ला और आदर्श नगर दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर पार्सल सेवा 12, 13, 14 और 15 अगस्त 2023 को बंद रहेगी। हालांकि रजिस्टर्ड न्यूज पेपर एवं मैगजीन्स के पार्सलों की आवाजाही पहले की तरह ही जारी रहेगी। पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म्स पार्सल पैकेजेज, पैकिंग से मुक्त रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  पश्चिम बंगाल: महंगाई भत्ते (डीए) के बकाए को लेकर तूफान के बीच ममता बनर्जी सरकार ने मंत्रियों, विधायकों को 20 करोड़ रुपये और दिए

रेलवे स्टेशनों पर किए गये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि स्टेशन पहुंचने के बाद यार्ड में भेजने से पहले ट्रेन के प्रत्येक कोच की ठीक से जांच कर लें और उन्हें लॉक कर ही यार्ड में ले जाएं। यार्ड या प्लेटफार्म पर खड़ी खाली ट्रेनों को भी खुला नहीं छोड़ा जाए और उनके दरवाजे लॉक रखे जाएं। रेलवे स्टेशन परिसर के पार्किंग में खड़ेे दोपहिया और चार पहिया वाहनों की नियमित जांच का भी निर्देश दिया गया है। यात्री ट्रेनों में जांच अभियान चलाने की शुरुआत करने को भी कहा गया है। कुल मिलाकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखने की हिदायत दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबन्द करने के निर्देश जारी किए गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here