लड़की ने इशारा कर लड़के को अपने पास बुलाया फिर जो किया वह…..

0
170

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होते रहता है। जिसे देखने में लोग अपना पूरा समय निकाल देते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर एक बेहद ही दिलचस्प वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के के साथ लड़की ने जो कुछ भी किया उस बारे में लड़के ने कभी सोचा तक नहीं था।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेट्रो स्टेशन पर बने प्लेटफॉर्म पर एक लड़का खड़ा है, जो पटरी के उस पार खड़ी लड़कियों के एक ग्रुप को इशारा करता है। लड़के की इस हरकत को देख उनमें से एक लड़की हाय करते हुए उसके इशारे का जवाब देती है और उसे इशारे से ही अपने पास बुलाती है। इतने में लड़का इस सोच में डूब जाता है कि शायद लड़की ने इशारा किया है तो उससे प्यार भरी बातचीत की शुरुआत तो हो ही जाएगी। लेकिन आगे जो कुछ भी होता है, उस बारे में लड़के ने कभी सोचा भी नहीं होगा। आगे कहानी में जो ट्विस्ट देखने को मिला वह देख दर्शक भी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें -  इस काम के लिए तो लोगों के पास वक्त ही वक्त है.......

दरअसल, लड़की के इशारे पर लड़का जैसे ही उसके पास पहुंचा लड़की ने उससे हाथ मिलाया और थोड़ी ही देर बाद उसे जोर का एक तमाचा जड़ दिया। लड़की के हाथों थप्पड़ खाने के बाद लड़के के होश ही उड़ गए। इस घटना को देख आस-पास के लोग भी चौंक गए। फिलहाल लड़की-लड़के का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे @star_boy_9916 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां यूजर्स ने लड़के को लगे झटके को लेकर उसका खूब मजाक उड़ा रहे हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- गजब बेइज्जती हो गया भाई का। दूसरे ने लिखा- बुलाती है मगर जाने का नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here