अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ होटल में रंगरलियां मनाती पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा। पत्नी पर शक होने के चलते पति उसका पीछा कर रहा था। इस बीच जैसे ही पत्नी अपने प्रेमी के साथ एक होटल में गई, तभी प्रेमी ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पति ने पुलिस के साथ होटल में छापा मार दिया। पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ बाहर निकाला और दोनों पक्षों को लेकर थाने गई। हैरानी की बात है कि दोनों के बीच प्रेम विवाह हुआ था और प्रेम विवाह से पहले से ही महिला का उसके प्रेमी के साथ रिश्ता था।
दरअसल, गुलावठी क्षेत्र के रहने वाले आकाश कुमार का अलीगढ़ की चंदनिया इलाके की रहने वाली महिमा के साथ 3.5 वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद महिमा का अपने एक और प्रेमी मृदुल के साथ संपर्क बना रहा। वह लगातार फोन पर बातचीत करती रहती थी। पति ने कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। घर में इस बात को लेकर क्लेश होने लगा। विवाद के चलते पत्नी महिमा नवम्बर में अपने मायके आ गई।
इस बीच रविवार को वह अपने प्रेमी मृदुल के साथ एक होटल में गई थी। उसका पति आकाश भी उस पर नजर रख रहा था। जब महिला के होटल जाने के बारे में आकाश को पता चला तो वह भी वहां पहुंच गया। इसके बाद आकाश ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला ली। होटल में पहुंची पुलिस और आकाश ने प्रेमी मृदुल और महिमा को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई।
पति आकाश ने बताया कि लड़की का इससे काफी समय से अफेयर चल रहा है। मेरे मना करने के बाद भी लड़की झूठी कसमें खाती रही। शादी को साढ़े तीन साल हो गए हैं। मेरे ऊपर दहेज का झूठा आरोप भी लगाया गया है। हमारी लव मैरिज हुई थी। यह लड़की मेरे पीछे पड़ी थी कि मुझे तुम्हारा होना है। मैं तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी और इस लड़के के लिए यह उल्टा सीधा बोलती थी। यह लड़की मुझे हमेशा डिप्रेशन में रखती थी। जैसे मुझे इसके बारे में पता चला मैं परेशान रहता था। मुझसे हमेशा बोलती थी कि मेरा कोई उससे लिंक नहीं है, लेकिन मैंने इसको काई बार बात करते हुए पकड़ा है।








