Home अपराध गर्लफ्रेंड के भाइयों ने अस्पताल में घुसकर प्रेमी को मारी गोली

गर्लफ्रेंड के भाइयों ने अस्पताल में घुसकर प्रेमी को मारी गोली

0
120

अलीगढ़ जिले के थाना क्वार्सी इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मैरिस रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती युवक पर देर रात दो लड़कों ने फायरिंग कर दी। गोली सिर में लगने पर गंभीर युवक घायल हो गया। हमलावरों का पीछा कर रहे अस्पताल स्टाफ को रोकने के लिए हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गोली लगने के बाद घायल युवक को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों आरोपियों में से एक युवक की प्रेमिका का सगा भाई है, जो यूपी पुलिस में है और दूसरा चचेरा भाई है जो पीएसी में तैनात है। प्रेमिका का पिता भी बागपत में पुलिस में तैनात है, जिसको हिरासत में ले लिया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी नीरज जादौन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि घायल युवक का नाम वेदपाल है। वेदपाल का मथुरा की रहने वाली एक लड़की से पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की की पिछले महीने 3 फरवरी को शादी थी। प्रेमी वेदपाल ने लड़की की शादी में पहुंच कर बखेड़ा खड़ा किया, जिसके बाद लड़की परिवारिजनों ने वेदपाल के साथ मारपीट की। मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर वेदपाल को जेल भी भेज दिया था।

यह भी पढ़ें -  युवक को पीटने वाला दरोगा निलंबित: नींद से जागने पर पैंट उतरवा कर बरसाए थे पटे; पीड़ित के बयान दर्ज

घटना के बाद करीब 15 दिन जेल में बंद रहने के बाद वेदपाल छूटकर आया। हाथ में आई गंभीर चोट के उपचार के लिए वेदपाल निजी अस्पताल में एडमिट हुआ था। सोमवार की देर शाम को लड़की के दो भाइयों ने हॉस्पिटल में एडमिट वेदपाल पर फायरिंग कर दी। वेदपाल के सिर में गोली लगी है, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। एसएसपी ने बताया कि लड़की का भाई पुलिस में तैनात है, जिसकी पहचान हो गई है। जल्द ही पुलिस टीम गिरफ्तारी कर लेगी। लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here