Home उत्तर प्रदेश बटुकों के साथ दुव्यर्वहार करने वाले पापी कहलाएंगे- अखिलेश यादव

बटुकों के साथ दुव्यर्वहार करने वाले पापी कहलाएंगे- अखिलेश यादव

0
9

अक्षत टाइम्स संवाददाता, लखनऊ, 21 फरवरी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में हमारे बटुकों का अपमान हुआ है। जिन्होंने बटुकों के साथ दुव्यर्वहार किया है, उन्हें पाप लगेगा। वे पापी कहलाएंगे। इस सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री मिलकर दोषियों को सजा नहीं दिलवा पा रहे हैं। अगर दो दिन सजा नहीं दिला पाए तो मुख्यमंत्री जापान चले जाएंगे। तो क्या उपमुख्यमंत्री धरना देने जापान जायेंगे।

सपा प्रमुख ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध की घटनाएं यूपी में हो रही हैं। सबसे ज्यादा साइबर अपराध यूपी में हो रहा है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में भूमाफिया, कोडीन माफिया, नकल माफिया समेत कई तरह के माफिया पैदा किये हैं।

यह भी पढ़ें -  शशि थरूर बोले- हर संस्थान को कमजोर करने की 'गंभीर कोशिश'

भाजपा के नेता जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नकली सनातनियों ने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य को अपमानित किया। गंगा में स्नान से रोका। सपा प्रमुख ने कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश में निवेश का झूठा दावा कर रही है। अगर निवेश आता होता तो जमीन पर नौकरी रोजगार दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों में भी कहीं नौकरी रोजगार नहीं दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here