Home अपराध मार्ग दुर्घटना में कार सवार चाचा भतीजा समेत छह युवकों की दर्दनाक...

मार्ग दुर्घटना में कार सवार चाचा भतीजा समेत छह युवकों की दर्दनाक मौत

0
86

दौसा से बड़ी ख़बर सामने आई है। नेशनल हाईवे-21 पर भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा कैलाई बस स्टैंड के समीप मंगलवार की देर रात हुआ। जिस कार में बैठे थे युवक उस कार के परखचे उड़ गए हैं। काफी मशक्कत के बाद दो घंटे में कार से युवकों के शव को बाहर निकाला गया।

कहा जा रहा है कि हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा कर उछल पड़ी और ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार चाचा भतीजा समेत छह युवकों की मौत हो गई। कार सवार सभी युवक सिकंदरा थाना क्षेत्र के कालाखोह निवासी बताए जा रहे हैं, जो किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के आधे घंटे पहले शादी समारोह में सभी ने फोटो खिंचवाई थी।

यह भी पढ़ें -  एनडीटीवी पोल: राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी लेकिन पीएम मोदी का दबदबा बरकरार

मृतकों की पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी मृतक आपस में दोस्त थे और दौसा के कल्खो गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here