Home अपराध शव का पोस्टमार्टम कराने आए दारोगा की हार्ट अटैक से मौत, सीपीआर...

शव का पोस्टमार्टम कराने आए दारोगा की हार्ट अटैक से मौत, सीपीआर भी नहीं आया काम

0
126

UP के बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराने आए एक दारोगा को अचानक हार्ट अटैक पड़ गया। साथी पुलिसकर्मियों को चिकित्सक के 20 मिनट तक सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने के बाद भी दारोगा की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद पुलिस परेड ग्राउंड स्थित शहीद स्थल पर दारोगा को श्रद्धांजलि दी गई।

जिला बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव चिरौली निवासी कुंवरपाल सिंह (55) पुत्र राय सिंह दारोगा थे। लगभग एक साल से उनकी कोतवाली उझानी में उनकी तैनाती थी। उनके परिवार में पत्नी विमलेश, बेटा शेखर व शोभित, बेटी स्वाती कुछ दिनों से चंदौसी में रहते हैं। रविवार को उझानी निवासी एक नाबालिक लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को दारोगा एक महिला कांस्टेबल के साथ लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी आए थे।

यह भी पढ़ें -  "उसका एकमात्र अपराध ... उसने नरेंद्र मोदी को जन्म दिया": बीजेपी ने वीडियो पर आप की खिंचाई की

जहां दोपहर लगभग सवा 12 बजे उनकी तबीयत खराब हो गई। अचानक बेचैनी होने लगी। वह सीना पकड़कर बेंच पर बैठे और फिर लेट गए। साथी पुलिसकर्मियों ने सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया। हालत बिगड़ी देखकर दारोगा को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने भी सीपीआर दी लेकिन कुछ ही देर के बाद चिकित्सक ने दारोगा की हार्ट अटैक से मौत घोषित कर दी।

पुलिस परेड ग्राउंड में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया, सीओ सिटी रजनीश कुमार, सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार, सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, सदर कोतवाल संजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने दारोगा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौन धारण करके सलामी देकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोकाकुल परिजनों के संबल के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here