Home अपराध ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत,...

ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

0
135

आणंद। गुजरात में आणंद शहर के समीप अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी जिससे 6 लोगों की मौत हो गयी तथा 6 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए।

आणंद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे आणंद जिले के चिखोदरा गांव के समीप हुई। अहमदाबाद की ओर जा रही एक निजी लग्जरी बस का एक टायर फट गया था जिसकी वजह से बस सड़क के किनारे खड़ी हो गयी।

उन्होंने बताया कि जब टायर बदला जा रहा था तब बस के यात्री नीचे उतर गए और उनमें से कुछ बस के सामने खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 1 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  कर्नाटक में 50 मीटर गहरी घाटी में गिरा ट्रक, आठ फल विक्रेताओं की मौत, 10 अन्य घायल

मृतकों में बस चालक भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं हैं। अभी मृतकों की पहचान नहीं की गयी है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here