Home उत्तर प्रदेश Umesh Pal Hatyakand : अशरफ, अली और उमर हाई सिक्योरिटी तनहाई बैरक में...

Umesh Pal Hatyakand : अशरफ, अली और उमर हाई सिक्योरिटी तनहाई बैरक में भेजे गए, मुलाकात पर भी लगाई गई रोक

0
182

[ad_1]

अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ

अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनी जेल में बंद अतीक के बेटे अली, बरेली जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ और लखनऊ जेल में बंद अतीक के बड़े बेटे उमर को हाई सिक्योरिटी वाली तनहाई बैरक में भेज दिया गया है। डीजी जेल आनंद कुमार के निर्देश पर तीनों को लगातार 24 घंटे सीसीटीवी सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। साथ ही, उनकी मुलाकात पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गयी है।

यह भी पढ़ें -  एयर होस्टेस की आपबीती: फेसबुक पर दोस्ती, पहचान बढ़ने पर करने लगी बात, फिर एक रात दरिंदे ने घर पर दी दस्तक...

उमेश पाल हत्याकांड के शूटर गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और विजय चौधरी उर्फ उस्मान अशरफ से मिलने बरेली जेल गए थे। इस कांड का खुलासा होने के बाद बरेली समेत पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। इसी दौरान चित्रकूट जेल में बंद मुख्तार के बेटे अब्बास और उसकी पत्नी की मुलाकात का मामला भी काफी हाईलाइट हुआ। बरेली और चित्रकूट दोनों ही मामलों में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here