Home अपराध रायबरेली में अनियंत्रित कार ने 7 को रौंदा, चार की मौत, तीन...

रायबरेली में अनियंत्रित कार ने 7 को रौंदा, चार की मौत, तीन गंभीर

0
45

रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर भंडारे से वापस जा रही युवतियों और किशोरियों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया, जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई। वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसमें चार को जगतपुर व तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर एक की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें बताई जा रही है।

रविवार को चूली गांव में हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना थी। जिसमें भंडारा का आयोजन किया गया था। वहीं कोडर गांव के रहने वाली हिमांशी पुत्री जंग बहादुर (22), शालिनी पुत्री जंग बहादुर (20), साधना पुत्री जंग बहादुर (12), रश्मि पुत्री राम रतन (15) भंडारा खाकर वापस पैदल लौट रही थी। तभी गांव के बगल बने गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़कर अपने घर की ओर जाने लगी।

इसी दौरान लालगंज की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सभी लोगों को लोगों को रौंद दिया। इसमें उनके साथ रहे तीन और लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को जगतपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां पर सीएचसी के चिकित्सक ने देखते ही दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया।

यह भी पढ़ें -  महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, एनसीपी प्रमुख के रूप में शरद पवार के इस्तीफे से एमवीए पर असर नहीं पड़ेगा

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही हिमांशी व शालिनी की मौत हो चुकी थी। साधना व रश्मि की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया, वही घायल आसमा पुत्री विदेश (15) को सीधे जिला अस्पताल लाया गया, जहां रश्मि और आसमा की मौत हो गई। सीओ अरुण कुमार नौहवार का कहना है कि अभी तक सड़क हादसे में चार की मौत हो चुकी है। वही तीन का उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here