उन्नाव पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने निर्माण कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने पंचायत स्तर पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का उल्लेख किया और कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अवसर मिलना चाहिए। मंत्री ने विपक्षी दलों पर इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप भी लगाया।








