Home उत्तर प्रदेश Unnao : मरीजों को फल वितरित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल का...

Unnao : मरीजों को फल वितरित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल का मनाया गया जन्मदिन

0
74

उन्नाव। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन उन्नाव व शुक्लागंज के शहर अध्यक्ष अमित मिश्रा ने आज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल का 72वां जन्मदिन उमा शंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण कर मनाया।

अमित मिश्रा ने बताया कि हमारे संगठन को तेज गति प्रदान करने में नरेश अग्रवाल जी की अहम भूमिका रहती है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके स्वस्थ जीवन की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

यह भी पढ़ें -  चोरी का खुलासा नहीं, पुलिस ने लगा दी फाइनल रिपोर्ट

महामंत्री विनय गुप्ता ने भी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण करते हुए लोगों के हाल चाल जाने। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष अंबर राजपूत, कोषाध्यक्ष आशीष दीक्षित, मीडिया प्रभारी अमित शुक्ला, नगर मंत्री मनीष गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष मृत्युंजय जायसवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here