Home अपराध Unnao : पवई गांव के जंगल में मिला युवती का शव, आंख...

Unnao : पवई गांव के जंगल में मिला युवती का शव, आंख व कान के पास मिले चोट के निशान

0
160

अक्षत टाइम्स संवाददाता, उन्नाव, 02 अक्टूबर। माखी थानाक्षेत्र के पवई गांव के जंगल में एक युवती का शव पड़ा मिला। शव देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सफीपुर व फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। युवती के मुंह से झाग निकल रहा था। आंख व कान के पास चोट के निशान थे। शव के पास मिले आधारकार्ड के पते से परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि मौके से एक फटा हुआ पत्र भी मिला है।

जानकारी के अनुसार माखी थानाक्षेत्र गांव बौनामऊ के मजरा लालताखेड़ा निवासी सुरेश की बेटी काजल (19) कक्षा 10 की छात्रा थी। सोमवार को पवई गांव से दो किमी दूर मखारा जाने वाले कच्चे मार्ग पर स्थित जंगल में उसका शव पड़ा मिला। जंगल में युवती का शव देख चरवाहों में हड़कम्प मच गया। ग्राम प्रधान को सूचना दी गई। पवई गांव के प्रधान रामजीवन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसओ वीरबहादुर सिंह ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे सीओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। युवती के मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी दाहिनी आंख व कान के पास चोट के गहरे निशान मिले हैं।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: दंपती व दो बेटियों की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शव के पास युवती का आधारकार्ड व एक जहरीले पदार्थ की शीशी मिली। पुलिस ने सभी साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के पिता ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजे वह मवेशियों के लिए चारा लेने घर से निकली थी। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना व एएसपी शशि शेखर सिंह ने भी घटनास्थल की जांच की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here