Home अपराध Unnao : शारदा नहर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप,...

Unnao : शारदा नहर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त

0
246

उन्नाव जनपद के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के लिलौरी गांव स्थित शारदा नहर में रविवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। युवक के दोनों पैर बंधे होने से हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि सफीपुर कोतवाली अंतर्गत लिलौरी गांव स्थित शारदा नहर पुल के पास रविवार को ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे। चरवाहों ने नहर पुल के पास युवक का शव देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुल के पास भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया।

यह भी पढ़ें -  ट्रेलर से भिड़ंत के बाद चार युवकों की कार में जिंदा जलकर हुई मौत

युवक सफेद शर्ट व नीला लोवर पहने हुए था और उसके दोनों पैर व कमर पर रस्सी बंधी हुई थी। शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसके कपड़े खंगाले तो उसकी जेब में पर्स मिली है। जिसमें 700 रुपये व आधार कार्ड मिला।

आधार कार्ड पर बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के वैरी शादीपुर गांव निवासी अवधेश (33) पुत्र गज्जू दर्ज था। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। युवक के पैर बंधे होने से ग्रामीण व परिजन हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here