Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: आपसी विवाद में मारपीट, चार महिलाओं सहित 15 का चालान

Unnao News: आपसी विवाद में मारपीट, चार महिलाओं सहित 15 का चालान

0
30

[ad_1]

औरास। अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद में मारपीट की घटनाएं हुईं। थाने पहुंचे पांच मामलों में पुलिस ने तीन में सुलह समझौता करा दिया। लेकिन दो मामलों में चार महिला सहित 15 का शांतिभंग में चालान किया।

थानाक्षेत्र के गोबरा गांव में हुए विवाद में इच्छाराम उसकी पत्नी रमादेवी, सुनील कुमार उसकी पत्नी मंजू, सुमेर और उसकी पत्नी संगीता, सुमेर के छोटे भाई सुरेश और भौजाई अनीता सहित आठ लोगों को शांति भंग में चालान हुआ। वहीं मवई गांव में तालाब की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर हुए विवाद में गांव के कमल, वीरेंद्र कुमार, दिर्गज और गंगाप्रसाद के साथ तीन भाइयों में अर्जुन, विपिन और पवन सहित सात का शांति भंग में चालान किया।

यह भी पढ़ें -  पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

बहादुरपुर खंझड़ी गांव में घूर हटाने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में पुलिस ने आपसी समझौता करा दिया। मैनीभावा खेड़ा गांव में शराब बाजी में हुए झगड़े फसाद में दोनों पक्षों ने सुलह कर ली। सामद गांव में बड़े भाई के कहने पर खेत की जुताई करने गए ट्रैक्टर चालक को उसके छोटे भाई ने पीट दिया। ट्रैक्टर चालक ने थाने में शिकायत की । बाद में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here