Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Unnao News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

0
37

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Tue, 14 Mar 2023 05:09 PM IST

उन्नाव। एबीनगर मोहल्ले में युवक का शव घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। सुबह भाभी जगाने पहुंची, शव देख वह चीखते हुए भागी और परिजनों को बताया। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने (हैंगिंग) की पुष्टि हुई है।

शहर के मोहल्ला एबीनगर निवासी इमरान (23) ने धार्मिक शिक्षा हाफिज की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह बच्चों को शिक्षा देता था। सोमवार शाम वह खाना खाने के बाद दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह जब वह काफी देर तक नीचे नहीं उतरा तो भाभी यासमीन उसे जगाने पहुंची। वहां छत के कुंडे पर रस्सी के फंदे से शव लटका देखा। वह चीखते हुए नीचे आई और पति व अन्य परिजनों को बताया। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। आत्महत्या के पीछे का कारण परिजन नहीं बता पाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बेटे की मौत पर मां इमराना और अन्य परिजन बेहाल हैं।

यह भी पढ़ें -  अजरायलखेड़ा और मोहगवां जीते

पिता बफाती बढ़ई का काम करते हैं। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा होने के साथ अविवाहित था। दो भाई यूसुफ और यूनुस हैं। वह विदेश में काम करते हैं। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका होने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here