Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को दस साल की सजा

Unnao News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को दस साल की सजा

0
40

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Fri, 26 May 2023 12:22 AM IST

उन्नाव। किशोरी से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने दोषी पाए जाने पर दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही 70 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।

माखी थानाक्षेत्र निवासी पिता ने सात जनवरी 2018 को थाने में दी गई तहरीर में बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को खेत जाते समय गांव का ही पिंटू उर्फ नजीम हाथ पकडर्क घसीटता हुआ एक मुर्गी फार्म में ले गया था। जहां पर उसके साथ छेडख़ानी व दुष्कर्म किया था। बेटी के शोर मचाने पर भांजी और मेरी पत्नी टार्च लेकर पहुंची तो रोशनी देकर आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व एससीएसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। विवेचना सीओ सफीपुर रहे कुंवर बहादुर ने शुरू की थी। आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र 20 मार्च 2018 को न्यायालय में प्रेषित किया था। अभियोजन पक्ष से अधिवक्ता चंद्रिका प्रसाद बाजपेई और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की पैरवी और दलीलों को सुनने के बाद पास्को कोर्ट के न्यायाधीश विवेकानंद विश्वकर्मा ने आरोपी को दोषी मानते हुए दस वर्ष का करावास और 70 हजार का अर्थदंड लगाया। आरोपी पूर्व से ही जिला कारागार उन्नाव में बंद है।

यह भी पढ़ें -  UP Election 2022: आखिर क्यों पीएम मोदी ने उन्नाव में मंच पर छुए जिलाध्यक्ष के पैर, लोग हर ओर कर रहे तारीफ

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here