Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर

Unnao News: पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर

0
47

[ad_1]

उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को तमंचा व चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।

सदर कोतवाली के किला चौकी प्रभारी नरेंद्र प्रताप और मगरवारा चौकी प्रभारी उमा अग्रवाल ने मुखबिर की सूचना पर अकरमपुर स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर के पीछे स्थित तालाब के पास से दो चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चोर अजगैन कोतवाली के चिलौला निवासी दिनेश रैदास, उसी कोतवाली क्षेत्र के कंधईखेड़ा निवासी तपेश्वर लोध हैं। पूछताछ में दोनों ने चोरी की कई घटनाएं कबूली हैं। उनके पास से दो पायल, अंगूठी और 1530 रुपये के साथ दिनेश के पास से तमंचा और तपेश्वर के पास से कारतूस मिले हैं। दोनों के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।

यह भी पढ़ें -  उन्नाव: श्रमिकों की मजदूरी डकारने वाले प्रधान सहित तीन पर एफआईआर

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here