Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

0
37

[ad_1]

उन्नाव। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर भदनी पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मुंबई निवासी दोनों युवक शहर में शादी समारोह से मुंबई लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।

महाराष्ट्र के कल्याण थानाक्षेत्र के रामबाग निवासी सईद शेख का पुत्र सैफ (20) अपने साथी मुंबई निवासी अतीक के पुत्र फैसल (18) के साथ बाइक से शहर के मोहल्ला जेल खिड़की निवासी डॉ. मुशीर के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। सईद शेख के रिश्तेदार इरशाद ने बताया कि डॉ. मुशीर के यहां 26 फरवरी को निकाह था।

दोनों युवक गुरुवार देर शाम बाइक से मुंबई जाने के लिए निकले थे। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के भदनी पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। रात में ही पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: लोडर पलटने से एक फूल व्यापारी की मौत, छह घायल

हादसे का शिकार हुआ सैफ दो भाइयों में बड़ा था। बेटे की मौत से मां शबाना और अन्य परिजन बेहाल हैं। फैसल तीन भाइयों में छोटा था। मां शाहीन और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर चले गए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here