Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: सफाई के दौरान गिर छज्जा, मलबे में दबकर युवक की...

Unnao News: सफाई के दौरान गिर छज्जा, मलबे में दबकर युवक की मौत

0
68

[ad_1]

औरास। कन्हैयाखेड़ा गांव में मंगलवार शाम दीवार के सहारे बने छज्जे पर चढ़कर उसकी सफाई कर रहा युवक नीचे गिरकर मलबे में दब गया। परिजनों ने उसे बाहर निकाला। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

थानाक्षेत्र के गांव कन्हैयाखेड़ा निवासी अवधेश कुमार (25) मंगलवार शाम घर के बाहर दीवार के सहारे बने छज्जे पर चढ़कर उसकी सफाई कर रहा था। सफाई के दौरान छज्जा भरभरा कर नीचे गिर गया। इससे वह छज्जे के नीचे मलबे में दब गया। परिजनों ने मोहल्लेवासियों की मदद से उसे बाहर निकालकर लखनऊ जिले के रहीमाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लखनऊ लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में मलीहाबाद कस्बे के पास उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पति का शव देख पत्नी प्रियंका बेसुध हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से मांं शिवरानी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।

यह भी पढ़ें -  पत्नी से विवाद के बाद ट्रक क्लीनर ने फंदे से लटककर दी जान

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here