Unnao News: ससुराल आए युवक का फंदे से लटका मिला शव

0
11

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Sat, 25 Feb 2023 12:51 AM IST

पाटन। ससुराल आए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर गमछे के फंदे से लटका मिला। ससुरालीजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच की। मृतक के भाई ने पत्नी और साले से आए दिन विवाद का आरोप लगाया है।

बारासगवर क्षेत्र के गांव कमलीखेड़ा निवासी राजकुमार (35) का विवाह 12 साल पहले बिहार थानाक्षेत्र के गांव सोनीखेड़ा निवासी बाबूशंकर की बेटी सीमा देवी के साथ हुआ था। पति पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। गुरुवार को राजकुमार ससुराल आया था। रात में उसका शव शौचालय में गमछे से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई संतोष कुमार ने बताया कि भाई का भाभी और उसके साले से विवाद होता रहता था। ससुराल आने के बाद भी विवाद हुआ। तभी भाई ने यह कदम उठाया। मृतक के तीन बच्चों में दो बेटी और एक बेटा है। ससुराल से लेकर गांव तक घटना के पीछे तरह तरह की चर्चा है। एसओ सुधीर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले को सात साल की सजा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here