उन्नाव के थाना पुरवा पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। मामले में 23 अप्रैल 2026 को मु0अ0सं0 104/2026 के तहत धारा 75(2)/65(2) बीएनएस व 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गुरुवार को उपनिरीक्षक सियाराम चौरसिया ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी अदनान पुत्र जाहिद अली, निवासी मोहल्ला मसवानी, कस्बा व थाना पुरवा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।








