Home अपराध Unnao Road Accident : तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार...

Unnao Road Accident : तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो की दर्दनाक मौत

0
168

उन्नाव में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज जनपद के अचलगंज कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इसके बाद ढाबे के सामने खड़े डंपर में भिड़ गया।

रात करीब एक बजे हुए हादसे में घायलों को पुलिस ने आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। थाना क्षेत्र के गांव मवइया लायक निवासी राजेश (48) बिजली विभाग में संविदा कर्मी था।

उसकी बड़ी बहू अनीता पत्नी अवधेश को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात राजेश, गांव के ही जितेंद्र (28) के साथ बाइक से जिला अस्पताल जा रहा था। रात करीब एक बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गहरा गांव के पास पहुंचा था। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर डिवाडर तोड़ते हुए लखनऊ जाने वाली लेन में पहुंच गया।

यह भी पढ़ें -  UPPCL Recruitment 2022: यूपीपीसीएल एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट भर्ती आवेदन शुरू, 86 हजार तक होगा वेतन

इसके बाद बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए ढाबे पर खड़े डंपर में भिड़ गया। हादसे में राजेश और जितेंद्र दोनों वाहनों के बीच में फंस गए। राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा जितेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। राजेश के दो बेटे व दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर के चालक का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here