UP: खतौली का दंगल जीती RLD, पर जयंत ने ट्वीट कर लिखा- मैं आहत हूं, ये है बड़ी वजह

0
15

[ad_1]

चौधरी जयंत सिंह।

चौधरी जयंत सिंह।
– फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने ट्वीट किया है कि खतौली और मैनपुरी में जिस तरह से सबका साथ मिला बहुत खुशी हुई। ये सर्व समाज में समरसता के अच्छे संकेत है। रामपुर में लोकतांत्रिक मूल्यों का जिस तरह गला घोंटा गया है, उससे आहत हूं। जीत का जश्न नहीं मनाऊंगा। 

सर्वसमाज ने गठबंधन को वोट दिया
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सर्वसमाज ने गठबंधन को वोट दिया है। किसान, बेरोजगार, नौजवान सब भाजपा सरकार में दुखी है। यह 2024 के संकेत साफ हैं, यूपी में गठबंधन की जीत होगी।

भाईचारे की जीत 
पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक अनिल कुमार ने कहा कि खतौली में भाईचारे की जीत हुई है। सर्वसमाज भाजपा से दुखी है और गठबंधन के पक्ष में खड़ा हो गया है। पहले निकाय चुनाव और इसके बाद 2024 में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें: खतौली सीट का इतिहास: 1967 से 2022 तक, पढ़िए कब-कब कौन जीता, कई नेता तो मंत्री भी बने

खतौली उपचुनाव में जीत से बढ़ा जयंत का कद 
खतौली विधानसभा उपचुनाव में रालोद की जीत पर कार्यकर्ताओं ने हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर मिष्ठान वितरण किया। रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि इस जीत से रालोद मुखिया जयंत चौधरी का कद बढ़ गया है।

बृहस्पतिवार को खतौली उप चुनाव में रालोद प्रत्याशी मदन भैया की जीत पर मिठाई वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि यह किसानों, मजदूरों और नौजवानों की जीत है। किसानों ने रालोद को जिताकर साबित कर दिया है कि वे अपने सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे। किसानों की असली हितैषी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल है। उन्होंने मैनपुरी में डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत पर भी हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान ज्ञानेंद्र चौधरी, मनोज चौधरी, बिट्टू,, नरेंद्र सिंह, संजीव चौधरी, शीशपाल, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  Agra: चोरों ने किराना व्यापारी के बंद घर को बनाया निशाना, 50 तोला सोना सहित नकदी की चोरी

यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Results: यूपी में RLD का बड़ा कमाल, मदन भैया ने 22 हजार वोटों से जीता ‘खतौली मैच’

किसानों और मजदूरों की जीत
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष चौधरी मुकेश तोमर ने खतौली विधानसभा उपचुनाव में हुई मदन भैया की जीत को किसानों और मजदूरों की विजय करार दिया। प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि मदन भैया ने सपा और रालोद गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में जीतकर साबित कर दिया कि जनता का भाजपा से मोहभंग होना शुरू हो गया है। यदि यह गठबंधन कायम रहता है तो आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश में इसका वर्चस्व रहेगा।

विस्तार

रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने ट्वीट किया है कि खतौली और मैनपुरी में जिस तरह से सबका साथ मिला बहुत खुशी हुई। ये सर्व समाज में समरसता के अच्छे संकेत है। रामपुर में लोकतांत्रिक मूल्यों का जिस तरह गला घोंटा गया है, उससे आहत हूं। जीत का जश्न नहीं मनाऊंगा। 

सर्वसमाज ने गठबंधन को वोट दिया

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सर्वसमाज ने गठबंधन को वोट दिया है। किसान, बेरोजगार, नौजवान सब भाजपा सरकार में दुखी है। यह 2024 के संकेत साफ हैं, यूपी में गठबंधन की जीत होगी।

भाईचारे की जीत 

पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक अनिल कुमार ने कहा कि खतौली में भाईचारे की जीत हुई है। सर्वसमाज भाजपा से दुखी है और गठबंधन के पक्ष में खड़ा हो गया है। पहले निकाय चुनाव और इसके बाद 2024 में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें: खतौली सीट का इतिहास: 1967 से 2022 तक, पढ़िए कब-कब कौन जीता, कई नेता तो मंत्री भी बने



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here