Home अपराध UP : वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा, 5...

UP : वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा, 5 की मौत, 10 घायल

0
284

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई तथा 10 लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंदरों के दो गुटों में झगड़ा होने के कारण छज्जा नीचे गिर गया, जिससे ये बड़ी दुर्घटना घटित हुई। घायलों को अलग- अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वृंदावन के बांके बिहारी और स्नेह बिहारी मंदिर के पास ये हादसा हुआ है। जैसे ही ये हादसा हुआ, वैसे ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग घबराकर इधर उधर भागने लगे। आस-पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे से लोगों को निकाला और घायलों को एडमिट करवाया। इस हादसे में कई श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं। ये लोग मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे और कुछ दर्शन करके लौट रहे थे। मौके पर पुलिस बल तैनात है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें -  डीएनए एक्सक्लूसिव: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद के एनकाउंटर के डर का विश्लेषण

मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि वृदांवन में बांके बिहारी मंदिर के पास एक छज्जा और दीवार गिरने से एक दुखद हादसा हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की जान गई है। 4 लोग हॉस्पिटल में एडमिट हैं, उनका इलाज चल रहा है। मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद है। जिन लोगों की मौत हुई है और जिनका इलाज चल रहा है, उनके लिए नियमानुसार मुआवजा देखा जाएगा। जांच के लिए भी टीमें लगी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here