UP Election 2022: आगरा में मंत्री, सांसद और पूर्व राज्यपाल ने डाला वोट, मथुरा में प्रत्याशियों ने किया मतदान

0
24

[ad_1]

आगरा और मथुरा की सभी विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। मतदाताओं के साथ मंत्री, सांसद, विधायक और प्रत्याशी भी मतदान करने में पीछे नहीं है। आगरा में केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल समेत, पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, फतेहपुर सीकरी से विधायक एवं राज्यमंत्री उदयभान सांसद ने मतदान किया। आगरा में भाजपा ने अपने दिग्गज प्रत्याशियों को चुनावी समर में उतारा है। उनमें से एक उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल व आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य भी शामिल है। मथुरा जिले में मतदान से पहले प्रत्याशी भगवान की शरण में पहुंचे। गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में प्रत्याशियों ने पूजा की तो किसी ने परिक्रमा लगाई। इसके बाद मतदान किया। चुनाव में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और श्रीकांत शर्मा की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। चौधरी लक्ष्मीनारायण छाता से चुनाव लड़ रहे हैं। 

 

आगरा में चुनाव मैदान उतरे प्रत्याशी भी सबसे पहले मतदान करने पहुंचे। आगरा उत्तर से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल और ग्रामीण से प्रत्याशी बेबीरानी मौर्य ने मतदान किया है। उधर, बाह में बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा ने वोट डाला है। 

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: सेंट्रल बैंक शाखा में पांचवां मुकदमा दर्ज, हेड केशियर का भी नाम शामिल, प्रबंधक- बैंक मित्र फरार

फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कालिया में मतदान किया। वह अपने पैतृक गांव पत्नी एवं दो बेटों सहित मतदान करने पहुंचे। 

आगरा के बाह विधानसभा से विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह और उनके बेटे डॉ. त्रिपुदमन सिंह ने नौगंवा बूथ पर मत को प्रयोग किया। 

मथुरा से भाजपा प्रत्याशी एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पत्नी के साथ गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी की पूजा अर्चना कर अपने पैतृक गांव में मतदान किया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा गोवर्धन विधान क्षेत्र के गांव गांठोली के निवासी हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here