UP Election News Live: नामांकन से पहले योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा, पश्चिमी यूपी में प्रधानमंत्री मोदी की जन चौपाल आज

0
31

[ad_1]

11:41 AM, 04-Feb-2022

पश्चिमी यूपी के रण में जाटों को साधने में जुटे दिग्गज

पश्चिम के रण में जाटों के ठाठ हैं। आगरा और अलीगढ़ की आठ और मेरठ एवं सहारनपुर मंडल की 18 सीटों पर जाटों का प्रभाव है। चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा, जाटों का वोट भी तय करता है। दिग्गज जाटों को साधने में जुटे हुए हैं। भगवा खेमा किसान आंदोलन से हुए नुकसान की भरपाई में जुटा है तो दूसरी तरफ सपा-रालोद गठबंधन आंदोलन की नाराजगी को भुनाना चाहता है। पढ़ें पूरी खबर…

11:20 AM, 04-Feb-2022

अखिलेश जी आपको तो 2017 में ही ठंडा कर दिया गया: सिद्धार्थ नाथ सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अखिलेश यादव के कंप्रेसर वाले बयान पर कहा कि अखिलेश जी आपको तो 2017 में ही ठंडा कर दिया गया था और इसके लिए मुख्यमंत्री की जरूरत भी नहीं पड़ी। आपको तो जनता ने ही ठंडा कर दिया। पहले जनता के बीच जाकर गर्म तो हो जाओ। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 2022 के बाद भी ठंडे ही रहेंगे। 

10:44 AM, 04-Feb-2022

 इन सीटों पर दिलचस्प मुकाबला, कहीं गुरु-शिष्य तो कहीं दोस्त बने दुश्मन

सियासत में कुछ भी स्थायी नहीं होता है। यही वजह है कि कहीं गुरु-शिष्य मैदान में हैं, तो कहीं गलबहियां करने वाले दोस्तों में दुश्मनी हो गई है। वे मतदाताओं के बीच एक-दूसरे की कारगुजारियां गिनाते हैं। घटनाओं का जिक्र कर ललकारते हैं। कहीं दोस्त पर धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं, तो कहीं खुद के साथ हुई नाइंसाफी गिना रहे हैं। कई जगह चुनावी जंग में रास्ते अलग-अलग हो गए हैं। इन सीटों पर इसलिए भी मुकाबला रोचक है, क्योंकि दोनों एक-दूसरे की चाल को समझते हैं।  दोनों के बीच शह और मात का खेल भी जारी है। पढ़ें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों की कुछ ऐसी ही कहानियां बयां करती चंद्रभान यादव की रिपोर्ट…

 

10:05 AM, 04-Feb-2022

गोरखपुर में मुख्यमंत्री के नामांकन के बहाने भाजपा करेगी शक्ति प्रदर्शन

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन के बहाने शुक्रवार को भाजपा शक्ति प्रदर्शन करेगी। नामांकन से पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। साथ ही गोरखपुर की जनता से जीत का आशीर्वाद मांगेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

यह भी पढ़ें -  UP : लव जिहाद में अब उम्रकैद तक की होगी सजा, विधानसभा में बिल हुआ पास

09:53 AM, 04-Feb-2022

ब्रज में प्रत्याशियों की भरमार, लेकिन करहल से सिर्फ तीन दावेदार

ब्रज में विधायक बनने के लिए चारों जिलों में प्रत्याशियों की भरमार है, लेकिन मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर केवल तीन ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पूरे प्रदेश की नजरें करहल विधानसभा सीट पर टिकी हैं। यहां से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। प्रत्याशियों की संख्या कम होने से यहां मुकाबला सीधा और दिलचस्प हो गया है।  पढ़ें पूरी खबर…

09:22 AM, 04-Feb-2022

नामांकन से पहले योगी ने किया हवन पूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना नामांकन करेंगे। इससे पहले उन्होंने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में हवन पूजन किया।



 

09:16 AM, 04-Feb-2022

जन चौपाल में पांच जिलों को मतदाताओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जन चौपाल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा के मतदाताओं को संबोधित करेंगे।

 

09:01 AM, 04-Feb-2022

UP Election News Live: नामांकन से पहले योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा, पश्चिमी यूपी में प्रधानमंत्री मोदी की जन चौपाल आज

योगी गोरखपुर शहर सीट से आज करेंगे नामांकन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर शहर सीट से नामांकन करेंगे। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह और यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे। मुख्यमंत्री के नामांकन से पहले शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नामांकन से पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि मैं आज गोरखपुर से विधानसभा चुनाव-2022 में सहभागिता हेतु नामांकन करूंगा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here