UP Election Phase 5 Live: 61 सीटों के लिए वोटिंग आज, 2.25 करोड़ मतदाता तय करेंगे 693 प्रत्याशियों की किस्मत

0
23

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Feb 2022 06:00 AM IST

खास बातें

UP Chunav 5th Charan Polling Live Updates: इस चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में 14,030 मतदान केंद्रों पर 25,995 मतदान बूथों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट…

लाइव अपडेट

05:24 AM, 27-Feb-2022

UP Election Phase 5 Live: 61 सीटों के लिए वोटिंग आज, 2.25 करोड़ मतदाता तय करेंगे 693 प्रत्याशियों की किस्मत

विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 61 सीटों पर मतदान होने जा रहा है। इस चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में 14,030 मतदान केंद्रों पर 25,995 मतदान बूथों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 

यह भी पढ़ें -  प्रयागराज : शाइस्ता परवीन के कब्रिस्तान जाने की अफवाह, कब्र के पास देखी गईं कई बुर्का नशीं महिलाएं

पांचवें चरण में 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 1.20 करोड़ पुरुष और 1.05 करोड़ महिलाएं और 1727 तृतीय लिंग मतदाता हैं। 560 आदर्श मतदान केंद्र और 171 महिला कर्मी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

आज मतदाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी,  समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। पांचवें चरण में 693 प्रत्याशी मैदान में है, इनमें 90 महिला प्रत्याशी हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here