Home उत्तर प्रदेश Agra Nikay Chunav Result: कैबिनेट मंत्री पर भारी पड़ गए ‘श्रीराम’, अपना...

Agra Nikay Chunav Result: कैबिनेट मंत्री पर भारी पड़ गए ‘श्रीराम’, अपना वार्ड भी नहीं बचा सके

0
84

[ad_1]

Agra Nikay Chunav Result Independent candidate wins from cabinet minister Yogendra Upadhyay ward

योगेंद्र उपाध्याय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में निकाय चुनाव की मतगणना के रुझान चौंका रहे हैं। भाजपा पर जहां बसपा प्रत्याशी रुझानों में भारी पड़तीं नजर आ रही हैं, वहीं वार्ड 76 से भाजपा प्रत्याशी की हार ने सभी को हैरान कर दिया है। इस क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय निवास करते हैं। चर्चा तो ये है कि वे अपना ही वार्ड नहीं बचा सके। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।  

निर्दलीय प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

आगरा में निर्दलीय प्रत्याशी का डंका भाजपा के कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में बजा है। उनके क्षेत्र से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी को हार झेलनी पड़ी है। निर्दलीय प्रत्याशी श्रीराम धाकड़ ने कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के क्षेत्र वार्ड 76 से विजय हासिल की है। उन्होंने 276 वोट से जीत दर्ज की है। इससे भाजपा खेमे में चर्चा गर्म होने लगी, तो मतगणना स्थल पर लोग इस हार को बड़ा मान रहे है। भाजपा से बागी होकर श्रीराम धाकड़े मैदान में उतरे थे। 

यह भी पढ़ें -  UP Board Exam 2022: यूपी में बोर्ड परीक्षाएं कबसे हो सकती हैं शुरू और कितना मार्क्स प्राप्त कर छात्र करते हैं इसमें टॉप, जानें यहाँ

ये भी पढ़ें – Agra Nikay Chunav Result: छठवें चक्र की मतगणना में बसपा के आगे सभी पस्त, भाजपा नेताओं के छूटे पसीने

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here