Home अंतरराष्ट्रीय UP : लखनऊ एयरपोर्ट पर जींस की बेल्ट में निकला लाखों का...

UP : लखनऊ एयरपोर्ट पर जींस की बेल्ट में निकला लाखों का सोना

0
132

लखनऊ एयरपोर्ट पर रोजाना की तरह हलचल थी कि तभी चेकिंग करने वाले अधिकारियों की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी। वह थोड़ा-सा घबराया हुआ था। अधिकारियों ने उसे रोका और पूछताछ की। पूछताछ में वह सकपका रहा था इस पर अधिकारियों को मामला गड़बड़ लगा तो उन्होंने उसकी तलाशी शुरू की। तलाशी में अधिकारियों को जींस के बेल्ट में 68 लाख का सोना मिला। जिसके बाद कस्टम ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ में जुट गई।

गोल्ड स्मगलर रोज नए-नए तरीके से गोल्ड यानी सोना स्मगलिंग करने का तरीका अपना रहे है। हालांकि एजेंसियां उनसे कम नहीं है। उनके इन कारनामों को झट से पकड़ लेती है। ऐसे में यूपी का राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। लखनऊ एयरपोर्ट पर एक तस्कर से एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लाखों का सोना पकड़ा है। सोना लाने का तरीका देख अधिकारी भी एक पल के लिए हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें -  शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न 'खरीदने' के लिए हुई थी 2,000 करोड़ रुपये की डील: संजय राउत; एकनाथ शिंदे खेमे की प्रतिक्रिया

एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी दी कि यात्री फ्लाइट नंबर एफडी 146 से बैंकॉक से लखनऊ पहुंचा था। उसने अपनी जींस के बेल्ट में नीले रंग के कपड़े में पेस्ट के रूप में सोना छिपाया था। चेकिंग के दौरान यात्री के जींस के बेल्ट से लगभग 931 ग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 68,42,850 रुपये बताई जा रही है। कस्टम यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है कि सोना उसे कैसे और कहां से मिला ? साथ ही उसके साथ कौन-कौन शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here