Home अपराध यूपी : मिर्जापुर में दिन दहाड़े वकील की गोली मार कर हत्या

यूपी : मिर्जापुर में दिन दहाड़े वकील की गोली मार कर हत्या

0
106

यूपी : मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने वरिष्ठ अधिवक्ता व ग्राम प्रधान राजीव सिंह उर्फ रिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने की सारी घटना पास लगे cctv कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर में दिन दहाड़े एक वकील की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वो सुबह सुबह टहलने निकले थे और इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अपराधी पहुंचे, जिसमें से एक ने टहल रहे रिंकू सिंह पर देसी तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें बिल्कुल पास से गोली मारी गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  अरविंद केजरीवाल का दिल्ली दौरा, हिमंत सरमा की चेतावनी के बाद चाय की पेशकश

दिन दहाड़े इस हत्या की खबर से पूरे शहर में सनसनी मच गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली मारने के बाद भागते वक़्त कुछ देर तक हत्यारों की बाइक स्टार्ट भी नहीं हुई। गोली मारने वाले हत्यारे ने खुद मोटरसाइकिल की आगे की सीट पे बैठ बाइक को स्टार्ट किया। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि जब उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी तो इस दौरान कुछ लोग उन्हें पकड़ने आगे आए जिसे पीछे बैठे व्यक्ति ने देसी तमंचा दिखा के डराया और दोनों मोटरसाइकिल स्टार्ट होते ही भाग निकले। घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारू इलाके की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here