Home उत्तर प्रदेश UP Nikay chunav 2023: गोरखपुर में कांग्रेस ने 27 पार्षद एवं नगर...

UP Nikay chunav 2023: गोरखपुर में कांग्रेस ने 27 पार्षद एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के नाम घोषित, देखिए सूची

0
69

[ad_1]

Congress declared names of 27 councilors and city panchayat presidents in Gorakhpur

congress demo
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में पार्षद एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के नाम घोषित करने के मामले में कांग्रेस पार्टी ने बाजी मार ली। शुक्रवार देर शाम पार्टी ने 27 वार्डाें के पार्षदों के अलावा जिले के सभी नगर पंचायत अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। शनिवार को मेयर के अलावा वार्डाें के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा किए जाने की संभावना है।

शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के संबंध में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक गोरखपुर क्लब में हुई। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष एवं फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह चुनाव हम सब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिस तरह से आवेदन आए हैं, आवेदकों के उत्साह को देखकर लग रहा है कि निश्चित रूप से इस चुनाव का परिणाम नया इतिहास रचेगा।

यह भी पढ़ें -  Meet At Agra 2022: ताजनगरी बनेगी दुनिया की फुटवियर राजधानी, 'मीट एट आगरा' में जुटेंगे 45 देशों के कारोबारी

बैठक में जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, मधुसूदन त्रिपाठी, राजेश तिवारी, नवीन सिन्हा, प्रणव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि देर शाम तक चली बैठक के बाद नगर निगम के 26 वार्डाें के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई। सभी प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल भी दे दिया गया।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here