Home अपराध यूपी एसआई भर्ती परीक्षा विवाद : पंडित को ‘अवसरवादी’ बताने के खिलाफ...

यूपी एसआई भर्ती परीक्षा विवाद : पंडित को ‘अवसरवादी’ बताने के खिलाफ दी तहरीर

0
130

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यूपी एसआई भर्ती परीक्षा में पंडित को ‘अवसरवादी’ बताने वाले प्रश्न के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर दी गई है।

तहरीर में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इंस्पेक्टर, हजरतगंज के मुताबिक बुलन्दशहर के रहने वाले गौ सेवक दिनेश शर्मा की तरफ से यूपी एसआई भर्ती परीक्षा में पंडित को ‘अवसरवादी’ बताने के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसका परीक्षण कराया जा रहा है।

दरअसल, शनिवार को आयोजित परीक्षा में एक सवाल पूछा गया था कि ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वालों के लिए एक शब्द में उत्तर दें।’ इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे- पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी…। सवाल के विकल्पों में ‘पंडित’ शब्द शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई गई है। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस हाईकमान के जवाब का इंतजार कर रहे पायलट के अगले कदम को लेकर अटकलें तेज: रिपोर्ट

वहीं मामले को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी भर्ती बोर्ड के चेयरपर्सन्स को निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति, जाति,पंथ, सम्प्रदाय की मर्यादा एवं आस्था के विषय में अमर्यादित टिप्पणी न हो। ऐसी टिप्पणी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका संज्ञान लेते हुए सभी पेपर सेटर्स को भी निर्देशित करें और ⁠हैबिचुअल ऑफेंडर्स को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए। यह विषय पेपर सेटर्स के एमओयू का भी हिस्सा बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here