UP: निकाह करने आया था प्रेमी युगल, काजी से पहले पहुंच गई पुलिस; जानें पूरा मामला

0
117

[ad_1]

Agra Police Arrests Muslim Youth In Religious Conversion Before Nikah With Hindu Girl

निकाह। सांकेतिक चित्र
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नोएडा से प्रेमी युगल निकाह करने के लिए आगरा आया था। क्षेत्रीय लोगों को भनक लग गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। काजी के आने से पहले पुलिस पहुंच गई। युवक और युवती को पकड़कर थाने ले आई। युवक दूसरे समुदाय का निकला। लोगों ने युवती के धर्म परिवर्तन का भी आरोप लगाया। पुलिस जांच कर रही है।

युवती मूलरूप से अलीगढ़ की है। नोएडा के सूरजपुर में परिवार सहित रह रही थी। एक फैक्टरी में दिन की शिफ्ट में काम करती थी। रात की शिफ्ट में दूसरे समुदाय का युवक काम करने आता था। वह एत्माद्दौला के प्रकाश नगर का है। छह महीने पहले दोनों की मुलाकात हो गई। आरोप है कि तीन महीने पहले दोनों घर से निकल गए। ग्वालियर में जाकर रहने लगे। युवती का नाम भी बदल दिया। युवक, युवती को आगरा लेकर आया था। दोनों ने शाहदरा में एक मकान में निकाह की तैयारी कर ली थी।

यह भी पढ़ें -  आजमगढ़ और रामपुर में उप चुनाव के लिए मतदान शुरू

क्षेत्रीय पार्षद ने दी पुलिस को सूचना

निकाह पढ़ाने काजी को शाम चार बजे बुलाया था। मगर, दोपहर में लोगों को पता चल गया। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद विजय वर्मा को बुलाया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक और युवती से बात की। इसके बाद थाने पर ले आई। पार्षद विजय वर्मा ने बताया कि युवक ने युवती का धर्म परिवर्तन कराकर नाम बदल दिया था। यह सूचना मिलने पर वो पहुंचे थे। पुलिस को बुलाया।

ये भी पढ़ें – ऐसा भी क्या गुस्सा: 50 वर्षीय महिला ने पी लिया तेजाब, तड़प-तड़प कर निकली जान; जानें वजह

पुलिस कर रही पूछताछ

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि युवती से पूछताछ की गई। उसने बताया कि युवक से प्यार करती है। अपनी मर्जी से शादी कर रही है। वो बालिग है। उसके मां-बाप से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा रखी है। अब पुलिस परिजन का इंतजार कर रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here