[ad_1]
सार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपल भर्ती की मुख्य परीक्षा तिथि का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा इस भर्ती के जरिये लेखपाल के रिक्त 8,085 पदों को भरा जाना है।
ख़बर सुनें
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती की मुख्य परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस परीक्षा का लंबे समय से लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर थे। यूपीएसएसएससी ने एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। नोटिस के मुताबिक राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को कराई जाएगी। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर विज़िट कर लेना चाहिए। साथ ही अगर आप लेखपाल भर्ती एग्जाम की अंतिम दिनों में बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UP lekhpal FREE Online Classes- Join Now (फ्री के लिए इस कोड का इस्तेमाल करें – UPEXAM100) को सब्सक्राइब कर सकते हैं।
कितना कटऑफ रहने का है अनुमान
राज्य में होने जा रही लेखपाल की वर्तमान भर्ती में लिखित परीक्षा 100 नंबर की आयोजित होगी। साथ ही इस भर्ती मे पदों की संख्या भी पिछली लेखपाल भर्ती की अपेक्षा काफी कम हो गई है। इसलिए यह संभव है कि वर्तमान लेखपाल भर्ती में कटऑफ स्कोर पिछली लेखपाल भर्ती की तुलना में थोड़ा अधिक रहे। अभ्यर्थियों को इस नौकरी में अपना स्थान पक्का करने के लिए कम से कम 75 से 80 मार्क्स स्कोर करना चाहिए।
लेखपाल परीक्षा में इस FREE ईबुक से आ सकते हैं 25 अंक
[ad_2]
Source link