Home उत्तर प्रदेश UPTET Result: आज जारी होगा यूपीटीईटी का रिजल्ट, यूपी टेट फाइनल आंसर...

UPTET Result: आज जारी होगा यूपीटीईटी का रिजल्ट, यूपी टेट फाइनल आंसर की जारी, जानें डाउनलोड करने की प्रक्रिया

0
114

[ad_1]

जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:26 AM IST

सार

UPTET Result Final Answer key: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यूपीटीईटी परीक्षा का परिणाम आठ अप्रैल, 2022 को घोषित किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
 

ख़बर सुनें

UPTET Final Answer key 2022: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार सात अप्रैल, 2022 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट  updeled.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया बताएंगे। 
 

UPTET Final Answer key:  आज जारी होंगे परिणाम
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यूपीटीईटी परीक्षा का परिणाम आठ अप्रैल, 2022 को घोषित किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। अमर उजाला भी आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट उपलब्ध कराता रहेगा। 
 

UPTET Final Answer key: जानें कब हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की ओर से यूपीटीईटी, 2021 का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था। इस परीक्षा के लिए 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था और 18 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इससे पहले यूपीटीईटी का आयोजन 28 नवंबर, 2021 को होना था लेकिन पेपर लीक के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। 
 

यह भी पढ़ें -  बर्बरता: गर्भवती कुतिया को बाप-बेटे ने पीटा, फिर फंदा लगाकर घसीटा, हुई मौत, मुकदमा दर्ज
UPTET Answer Key 2022: कैसे चेक कर सकेंगे उत्तर कुंजी

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NOTIFICATIONS के सेक्शन में जाएं।
  • अब पेज पर दिखाई दे रहे यूपीटीईटी 2021 की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • अब उत्तर का मिलान कर लें।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विस्तार

UPTET Final Answer key 2022: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार सात अप्रैल, 2022 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट  updeled.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया बताएंगे। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here