Home उत्तर प्रदेश Varanasi: प्यार, शक और कत्ल…प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव फेंका...

Varanasi: प्यार, शक और कत्ल…प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव फेंका सीवर में, खुद पहुंचा थाने

0
98

[ad_1]

young man killed his girlfriend and threw her body in sewer in varanasi

युवती की हत्या कर शव को सीवर चैंबर में डाला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर प्यार का अंजाम खुशनुमा हो ये जरूरी नहीं। कई प्रेम कहानियों का अंत बेहद खौफनाक होता है। वाराणसी में शनिवार को एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया।  जैतपुरा थाना क्षेत्र की गोपाल बाग कॉलोनी में एक युवक ने एक युवती की गला कस कर हत्या कर दी। शव को घर में बने सीवर चैंबर में डाल दिया। इसके बाद खुद जैतपुरा थाने पहुंचा और अपनी करतूत के बारे में पुलिस को बताया।

यह भी पढ़ें -  CM Yogi Net Worth: पांच साल में योगी के मोबाइल, कुंडल और हथियारों की कीमत जस की तस, बे-कार भी हो गए

पुलिस युवक को हिरासत में लेकर आननफानन घटनास्थल पर पहुंची। उसकी निशानदेही पर युवती का शव सीवर चेंबर से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रकरण प्रेम-प्रसंग का है। युवती और युवक एक-दूसरे से प्रेम करते थे। युवक को शंका थी कि युवती किसी अन्य युवक से प्रेम करने लगी है।

दुपट्टे से गला कस कर हत्या

इसी वजह से युवक ने युवती के दुपट्टे से उसका गला कस कर उसकी हत्या कर दी। घटना के संबंध में आरोपी राजापुरा दारानगर निवासी रिजवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here